मल्लातलाई मस्जिद में दस दिवसीय जिक्रे-शहादत-ए-इमाम हुसैन का समापन 

( 369 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 26 05:06

मल्लातलाई मस्जिद में दस दिवसीय जिक्रे-शहादत-ए-इमाम हुसैन का समापन 

उदयपुर। "शहादत का वो मंजर दिलों को रुला देता है, हक की खातिर सब कुछ लुटा देना सिखा देता है, सलाम पेश करते हैं हम कर्बला के शहीदों को,उनका सब्र जमाने को जीना सिखाता है.."…...... शबाबे अहले सुन्नत ग्रुप द्वारा हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में दस दिवसीय जिक्र शहादत-इमाम-ए- हुसैन, महफ़िल मिलाद का आयोजन रजा कालोनी मस्जिद मल्लातलाई में हुआ । जिसमें मस्जिद के इमाम मोहम्मद इश्हाक अकबरी नक्शबंदी द्वारा हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों का जिक्र शहादत पर तकरीर (प्रवचन) पेश की ।  शुक्रवार को यौमे आशूहरा पर सम्पन्न हुआ।  बाद सल्लातो सलाम पढ़ा गया और आसूराह की दुआं हुई। जिसमें देश प्रदेश में अमन-चैन,  खुशहाली की दुआं की।इस अवसर पर शबाबे अहले सुन्नत द्वारा इमाम की दस्तारबंदी कर नजराना (तोहफा) पेश किया। दस्तारबंदी की । 
  इस अवसर पर शबाबे अहले सुन्नत ग्रुप के सदस्य गण सहित मोहल्लेवासियों ने शिरकत की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.