नशा मुक्त भारत का दिया संदेश, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

( 3916 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 26 07:06

नशा मुक्त भारत का दिया संदेश, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर : साई तिरुपति विश्वविद्यालय परिसर में वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में "नशा मुक्त भारत" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व साई तिरुपति यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ.देवेंद्र जैन, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ कनुप्रिया तिवारी, प्रिंसिपल डॉ. विजय सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम में सुदर्शन सिंह एवं नरपत सिंह चौहान, आरोग्य सेवा संस्थान एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फाॅर्स से सीआई कवरपाल सिंह एवं टीम द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में जनजागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया और सभी ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. चंद्र प्रकाश देखावत, डॉ. गीतांजलि शर्मा, डॉ अर्चला, रूपेंद्र सिंह शक्तावत, तनवीर खान, गिरिराज चारण की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में साई तिरुपति विश्वविद्यालय के एनएसएस सेल से प्रोग्राम ऑफिसर दीपक तेली एवं आनंद त्रिवेदी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.