सफाई कर्मचारी भर्ती वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर हुआ विशाल धरना प्रदर्शन।

( 288 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 26 08:06

सफाई कर्मचारी भर्ती वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर हुआ विशाल धरना प्रदर्शन।

सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में श्रीगंगानगर से सैकड़ो कार्यकर्ता हुए शामिल।*

श्रीगंगानगर । संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ, जयपुर के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी भर्ती मे वाल्मीकि समाज तथा वर्तमान में सफाई का कार्य कर रहे राजस्थान सफाई कर्मचारीयो को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर (बृहस्पतिवार) नगर निगम ग्रेटर जयपुर स्थित विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जयपुर में आयोजित इस प्रदर्शन में श्रीगंगानगर से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में श्रीगंगानगर सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर आर्यन भारती, विक्की वाल्मीकि, श्रवण सारसर, सुनील भाटिया, अभिषेक घारू, संजय चांवरिया, संजय सरवटा, घनश्याम वाल्मीकि, श्रवण जावा, सुनील तंवर, सतीश तंवर,राहुल सारसर, गोविंदा वाल्मीकि, रवि चांवरिया, विक्की कुमार सहित श्रीगंगानगर से सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।                           धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहां की सफाई कर्मचारी भर्ती में परंपरागत सफाई का कार्य करने वाले वाल्मीकि समाज तथा वर्तमान में सफाई का कार्य कर रहे अस्थाई सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता , सफाई भर्ती से पूर्व कोर्ट केस वालों को नियुक्ति, सफाई कर्मचारी भर्ती  तीन गुना की जाने, एक वर्ष अर्द्ध कुशल एवं एक वर्ष कुशल मानते हुए स्थाई किया जाने, ठेका प्रथा समाप्त जाए, प्रदेश यूनियन के साथ राज्य सरकार द्वारा पूर्व में किए गए समझौते अनुसार सफाई कर्मचारी भर्ती की जाए। इस विशाल धरना प्रदर्शन में जयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों के सफाई कर्मचारी एवं यूनियन पदाधिकारी शामिल हुए


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.