कल्याण नगरी के मंदिरों और देवालयों में कल्याण महाकुंभ का दिया भाव भरा निमंत्रण

( 839 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 26 09:06

कल्याण नगरी के मंदिरों और देवालयों में कल्याण महाकुंभ का दिया भाव भरा निमंत्रण

निंबाहेड़ा - मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ के 21वें कल्याण महाकुंभ में ब्रह्मांड के समस्त देवी देवताओं को आमंत्रित करने की भावना से वेदपीठ की ओर से शनिवार को कल्याण नगरी के सभी 135 छोटे-बड़े मंदिरों और देवालयों में भाव भरा निमंत्रण देकर महाकुंभ को द्विगुणित भव्यता के साथ सफल बनाने की कामना की गई । वेदपीठ से जुड़े वीर बालकों द्वारा प्रत्येक मंदिर और देवालय में श्रद्धापूर्वक पहुंच कर नमन करते हुए दीप प्रज्वलित कर ठाकुर जी की ओर से श्रीफल ,सुपारी, पुष्प,अक्षत्र और भेंट राशि अर्पित कर सर्वत्र खुशहाली और आनंद की कामना की गई । मंदिरों में निमंत्रण से पूर्व वीर बालकों ने वेदपीठ पहुंचकर कल्याण नगरी के राजाधिराज ठाकुर श्री कल्लाजी को नमन कर मंदिरों एवं देवालय में निमंत्रण के लिए प्रस्थान किया ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.