गांव-ढाणी में 259 में ब्रॉडबैंडः बीएसएनएल का 25 एमबीपीएस प्लान लॉन्च

( 258 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 26 16:06

700 जीबी डेटा साथ ओटीटी भी फ्री

उदयपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल ने ग्रामीणों के लिए विशेष “ग्रामीण ब्रॉडबैंड प्लान 259” लॉन्च किया है। मात्र 259 प्रति माह में 25 एमबीपीएस स्पीड के साथ 700 जीबी डेटा, अनलिमिटेड इंटरनेट तथा पूरे भारत में असीमित वॉइस कॉल की सुविधा मिलेगी, साथ ही वेव्स ओटीटी मनोरंजन प्लेटफॉर्म का लाभ भी मुफ्त मिलेगा। बीएसएनएल ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलते हुए भारत नेट उद्यमी योजना शुरू की है। अब गांव-ढाणियों के शिक्षित युवा चैनल पार्टनर/भारत नेट उद्यमी बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन देकर कमाई कर सकेंगे।
प्रधान महाप्रबंधक हरिप्रसाद मीना ने बताया कि इस योजना से जुड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। आवेदन के लिए पैन कार्ड व आधार कार्ड अनिवार्य है। इसके साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग पंजीकरण प्रमाण पत्र अथवा जीएसटी प्रमाण पत्र में से कोई एक दस्तावेज होना आवश्यक है। स्वयं सहायता समूहों को भी योजना से जोड़ा जा सकेगा। उद्यमी को हर एक्टिव कनेक्शन पर 50 प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उदयपुर, राजसमंद और सलूम्बर जिलों के उपभोक्ता सेवा केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.