चेरी-लीची के बाद कटरा से चेन्नई 284 पैकेट और जम्मूतवी से कोलकाता 587 पैकेट ताजा आलूबुखारा रवाना

( 564 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 26 17:06

कश्मीर से ताजे फलों की आपूर्ति जारी

चेरी-लीची के बाद कटरा से चेन्नई 284 पैकेट और जम्मूतवी से कोलकाता 587 पैकेट ताजा आलूबुखारा रवाना

जम्मू । जम्मू मंडल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से चेन्नई के लिए 284 पैकेट ताजा आलूबुखारा 26 जून को सफलतापूर्वक लोड कर रवाना किया तथा 22 जून से 25 जून तक जम्मूतवी से कोलकाता लगभग 587 पैकेट (6.1 टन) आलूबुखारा भेजा जा चुका हैं।
 जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि चेरी और लीची की सफल लोडिंग के बाद अब आलूबुखारा की यह खेप जम्मू-कश्मीर के ताजे फलों को दक्षिण भारत तक पहुंचाने की श्रृंखला में अगला महत्वपूर्ण कदम है। जम्मू मंडल द्वारा पार्सल सेवाओं के माध्यम से कश्मीर घाटी के बागवानों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जा रहा है। चेरी, लीची के बाद अब आलूबुखारा की यह लगातार लोडिंग दर्शाती है कि रेलवे ताजे और जल्दी खराब होने वाले फलों के परिवहन के लिए सबसे भरोसेमंद और किफायती विकल्प बन रहा है। इससे किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं और उपभोक्ताओं तक ताजे फल समय पर पहुंच रहे हैं।
 वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल ने कहा कि कटरा और जम्मूतवी से आलूबुखारा की सफल लोडिंग जम्मू मंडल के लिए एक और मील का पत्थर है। चेरी और लीची के बाद अब आलूबुखारा की लोडिंग से साबित होता है कि हमारे प्रयासों से कश्मीर के किसान सीधे बड़े बाजारों से जुड़ रहे हैं। रेलवे द्वारा त्वरित बुकिंग, सुरक्षित हैंडलिंग और समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि कश्मीर का हर मौसमी फल देश के कोने-कोने तक पहुंचे। व्यापारी और बागवान रेलवे की पार्सल सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
 जम्मू मंडल ताजे फलों, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। इच्छुक व्यापारी व बागवान अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी स्टेशन पर मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक या मंडल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.