जम्मू। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए और पीक सीजन में आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा दो महत्वपूर्ण ट्रेनों में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 12426 में 04 जुलाई 2026 से 08 जुलाई 2026 तक और ट्रेन संख्या 04082 में 07 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ा जाएगा।
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि थर्ड एसी अतिरिक्त कोच लगाने से यात्रियों को बेहतर व आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। इससे पहले भी जब पीक डिमांड सीजन के दौरान ट्रेनों में थर्ड एसी अतिरिक्त कोच जोड़े गए थे, तो यात्रियों को तत्काल कन्फर्म बर्थ के रूप में बड़ी राहत मिली थी। अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ने से वेटिंग लिस्ट क्लियर करने में मदद मिलती है, यात्रियों को अंतिम समय की परेशानी से बचाया जा सकता है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल ने कहा यात्रियों के रुझान की लगातार मॉनिटरिंग के बाद कोच वृद्धि की जाती है। इस अतिरिक्त थर्ड एसी कोच से अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलेगी और वेटिंग लिस्ट कम होगी। हमारा उद्देश्य प्रत्येक यात्री को परेशानी मुक्त और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे अद्यतन कोच स्थिति की जांच आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एनटीईसी ऐप पर करें और समय से पहले टिकट बुक कराएं। जम्मू मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे केवल वैध टिकट के साथ यात्रा करें और यात्रा के दौरान रेलकर्मियों का सहयोग करें।