उदयपुर डांस फेस्टिवल 2026: निःशुल्क पंजाबी डांस वर्कशॉप मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आज

( 287 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 26 17:06

बॉलीवुड कोरियोग्राफर राजीव बामना देंगे प्रशिक्षण

उदयपुर। कथक आश्रम संस्थान एवं एम स्क्वेयर प्रोडक्शंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उदयपुर डांस फेस्टिवल (यूडीएफ) 2026 के अंतर्गत निःशुल्क डांस वर्कशॉप श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में आज 28 जून को मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, उदयपुर में प्रातः 9:00 बजे से 11:30 बजे तक पंजाबी डांस वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड पंजाबी डांस कोरियोग्राफर राजीव बामना प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे।

कथक आश्रम संस्थान की संस्थापिका चंद्रकला चौधरी ने बताया कि इस दौरान प्रतिभागियों को पंजाबी डांस की ऊर्जा, एक्सप्रेशन, स्टेज प्रेजेंस, बीट कंट्रोल एवं बॉलीवुड पंजाबी स्टाइल की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एम स्क्वेयर प्रोडक्शंस के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि उदयपुर डांस फेस्टिवल का उद्देश्य युवाओं एवं उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों से सीखने का अवसर उपलब्ध कराना है। फेस्टिवल के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी कला को निखारने और मंचीय प्रस्तुति को बेहतर बनाने का अवसर मिल रहा है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.