उदयपुर टेस्ट मेकर्स की ओर से 'उदयपुर मास्टर शेफ' का आयोजन आज, डॉ. पुष्पा कोठारी रहेंगी मुख्य अतिथि

( 561 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 26 17:06

उदयपुर टेस्ट मेकर्स की ओर से 'उदयपुर मास्टर शेफ' का आयोजन आज, डॉ. पुष्पा कोठारी रहेंगी मुख्य अतिथि

उदयपुर। टेस्ट मेकर्स उदयपुर के तत्वावधान में "उदयपुर मास्टर शेफ" का आयोजन आज 28 जून (रविवार) को मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में किया जाएगा। प्रतियोगिता का रिपोर्टिंग समय दोपहर 5 बजे निर्धारित किया गया है।

टेस्ट मेकर्स उदयपुर के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता विशेष रूप से कपल्स (जोड़े) के लिए आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता की थीम "समर स्पेशल डिश" रखी गई है, जिसमें प्रतिभागी दंपति अपनी रचनात्मकता, स्वाद और प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे। 

शेफ विक्रम माधवानी ने बताया कि मास्टर शेफ प्रतियोगिता में शहर के कई प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इनमें सीमा पत्नी कमलेश, चंद्रकांत मेनारिया, नीलम सेन, शिल्पा जैन, मीनाक्षी पंवार, माय वज़ाग्रीन, विपिन कुमार गोयल, हर्ष प्रदीप जेठानी, अभिषेक मेहता सहित अन्य प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं बहुआयामी व्यक्तित्व डॉ. पुष्पा कोठारी होंगी। डॉ. कोठारी शिक्षा, साहित्य, महिला सशक्तिकरण, संगीत, समाजसेवा एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में छह दशकों से अधिक समय से सक्रिय हैं। उन्होंने जैनोलॉजी में पीएचडी सहित अनेक उच्च शैक्षणिक उपाधियाँ प्राप्त की हैं तथा आकाशवाणी पर 150 से अधिक व्याख्यान प्रसारित हो चुके हैं।

डॉ. कोठारी वर्तमान में राजस्थान महिला विद्यालय की कार्यकारी अध्यक्ष, कमल क्लब की अध्यक्ष, महाराणा कुंभा संगीत परिषद की उपाध्यक्ष सहित अनेक सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं। 

प्रतियोगिता में टेस्ट मेकर्स की टीम से शेफ विक्रम माधवानी, शेफ करण माधवानी, शेफ रश्मि किशोर,  शेफ निर्मला सोनी, माधुरी जैन, शोभना भटनागर, अंजु चोपड़ा, शेफ मिनी, चंद्र कांता मेनारिया, अनीता का सहयोग मिल रहा है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.