केशवधाम में हुई भक्ति और गुणानुवाद सभा

( 723 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jun, 26 10:06

केशवधाम में हुई भक्ति और गुणानुवाद सभा

उदयपुर। घोर तपस्वी केशुलाल जी म सा की स्मृति में रविवार को भूपालपुरा स्थित केशवधाम महावीर भवन में गुणानुवाद सभा, भक्ति एवं महाआरती का आयोजन किया गया। केशधाम सेवा संस्थान के अध्यक्ष महेश बम्ब ने बताया कि कार्यक्रम में आचार्य रामलाल जी म सा की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी शासन दीपिका समता श्री जी म सा एवं प्रसिद्धि श्री जी म सा ने गुणानुवाद सभा में कहा कि मानव जीवन सभी योनियों में श्रेष्ठ है और यह पुण्य कर्मों के प्रतिफल से प्राप्त होता है। इसलिए जीवन का उद्देश्य अच्छे कर्म करते हुए आत्मा को मोक्ष की ओर अग्रसर करना होना चाहिए।


 

उन्होंने कहा कि पंच महाव्रत, क्षमा, अहिंसा, तप और समता जैसे गुणों को जीवन में अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि धर्म के अनुरूप आचरण करने से ही आने वाली पीढ़ियों को अच्छे संस्कार दिए जा सकते हैं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि केशुलाल जी म. सा की तपोभूमि से प्रेरणा लेकर अपनी दिनचर्या में धर्म और सदाचार का समावेश करने का संकल्प लें।

मीडिया प्रभारी सम्पत बापना ने बताया कि इस अवसर पर केशवधाम में महाआरती हुई। प्रसिद्ध लोकगायक जीतेन्द्र गन्धर्व एवं उनकी टीम ने भक्ति भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान आर के जैन, नरेंद्र चौधरी और अशोक खुरदीया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के सफल संचालन में सुनील बापना, रमेश दोषी, विवेक छाजेड़, प्रवीण बम्ब, अशोक मादरेचा, ललित पगारिया, भोपाल सिंह कोठारी, गौतम भंडारी, दिनेश चंडालिया, संजय सियाल, सीए ललित कोठारी, हिम्मत सिंह रांका और अदिति मोदी ने सेवाएं दीं। अंत में समता श्री जी म सा के मंगल पाठ के साथ सभा का समापन हुआ


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.