राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की उदयपुर देहात जिला कार्यकारिणी घोषित

( 1598 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jun, 26 05:06

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की उदयपुर देहात जिला कार्यकारिणी घोषित

 उदयपुर :  राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय संयोजक श्री संजय अरोड़ा तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रवीण जैन की स्वीकृति उपरांत राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की उदयपुर देहात जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।


प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ओबीसी मोर्चा के चार बार उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष रहे वरिष्ठ समाजसेवी श्री ईश्वरलाल टेलर (सराड़ा) को संगठन का उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि जिला महामंत्री का दायित्व श्री प्रवीण वैष्णव को सौंपा गया है।

जिला उपाध्यक्ष पद पर श्री दयालाल चौधरी (गोगुन्दा), श्री संजय मेहता (झाड़ोल), श्री सुरेश सोलंकी (फतेहनगर), श्री तरुण टेलर (ऋषभदेव) तथा श्री राजेन्द्र चौधरी (घासा) को नियुक्त किया गया है।

जिला मंत्री के रूप में श्री मांगीलाल देहरा (कुराबड़), श्री महेन्द्र वैरागी (झामेश्वर), श्रीमती रमिला लोहार (खेरवाड़ा) तथा श्री देवेन्द्र कोठारी (ओगणा) को दायित्व प्रदान किया गया है।

इसी प्रकार श्री संजय दोशी को जिला कोषाध्यक्ष, श्री पूरण खटीक (जिंक स्मेल्टर, देबारी) को जिला संगठन मंत्री तथा श्री गगन कलाल (टीड़ी) को जिला प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है।

जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री किशन गुर्जर (वाजमिया), श्री रवि अरोड़ा, श्री प्रकाश पटेल (खरबड़िया), श्री झामेश्वर प्रजापत, श्रीमती भंवरी जोगी (लालमगरी) तथा श्रीमती कला सोलंकी (खरसान) को मनोनीत किया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि नवगठित जिला कार्यकारिणी के माध्यम से उदयपुर देहात जिले की खेरवाड़ा, मावली, वल्लभनगर, गोगुन्दा एवं झाड़ोल विधानसभा क्षेत्रों में संगठन के विस्तार का विशेष अभियान प्रारंभ किया जाएगा। आगामी चरण में इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ-साथ प्रत्येक तहसील, नगर, मंडल, ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर तक राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा, जिससे संगठन का मजबूत एवं सक्रिय ढांचा तैयार हो सके।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जनजाति बहुल क्षेत्रों में व्यापक हिन्दू जनजागृति अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत संस्कार शिविर, राष्ट्रभक्ति एवं व्यक्तित्व विकास शिविर, गौ-संरक्षण जागरूकता अभियान, सामाजिक समरसता कार्यक्रम, धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरण अभियान, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, चिकित्सा एवं अन्य सेवा कार्यों का नियमित आयोजन किया जाएगा। संगठन जनजातीय क्षेत्रों में सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता एवं राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य करेगा।

प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, हिन्दू समाज में सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने, युवाओं में राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत करने, गौ-संरक्षण, धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण तथा समाज के वंचित, गरीब एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए हिन्दू समाज को संगठित करना, सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रभक्ति के माध्यम से समाज को जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। संगठन आगामी समय में राजस्थान के प्रत्येक जिले, तहसील एवं ग्राम स्तर तक अपने संगठन का विस्तार कर जनसेवा, समाजसेवा एवं राष्ट्रसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाएगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.