ग्रामीण सेवा शिविर 2026 30 जून व 1 जुलाई को ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

( 221 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jun, 26 07:06

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी उपखण्ड क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के अनुसार 15 जुलाई 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण जनों की समस्याओं का मौके पर समाधान एवं उनके कार्य सम्पादित किये जायेंगे।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव बताया कि 30 जून को गंगानगर क्षेत्र में गांव दौलतपुरा व संगतपुरा, सादुलशहर क्षेत्र के गांव बहरामपुरा बोदला, पदमपुर के गांव कंवरपुरा व ख्यालीवाला, करणपुर के फूसेवाला, रायसिंहनगर में 12 एनआरडी व डाबला, विजयनगर में मसानीवाला व मघेवाली ढाणी, सूरतगढ़ के सोमासर व भोजेवाला, अनूपगढ़ के 12 ए-बी व 4 एलएम, घड़साना के 4 केपीडी व 2 जीएम में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
इसी प्रकार 1 जुलाई को गंगानगर क्षेत्र में गांव 11 क्यू व मिर्जेवाला, सादुलशहर क्षेत्र के गांव मन्नीवाली़, पदमपुर के गांव संगराना व 71 आरबी, करणपुर के 27 एफ (कमीनपुरा), रायसिंहनगर में जगतसिंहवाला (झोंटावाली) व मुकलावा, विजयनगर में 4 जेएसडी (बुगिया) व सुखचैनपुरा, सूरतगढ़ के जानकीदावाला व मानकसर, अनूपगढ़ के 9 एलएम-बी व 15 एलएम में शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आयोजित शिविरों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.