उदयपुर। तरुण प्रभावना फाउंडेशन गुरु परिवार, शाखा उदयपुर द्वारा आचार्य 108 श्री तरुण सागर जी महाराज के 59वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में भक्ति संध्या एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम तरुण सागरम अशोक नगर में आयोजित हुआ, जहां श्रद्धालुओं और समाजजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सेवा और समर्पण का संदेश दिया।
कार्यक्रम को गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज एवं मुनि पर्व सागर महाराज के आशीर्वाद प्राप्त हुए। सुबह सभी जिनालयों में शांतिधारा एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए, वहीं सायंकाल भक्ति संध्या का आयोजन किया गया।
रविवार, 28 जून 2026 को आयोजित रक्तदान शिविर में लोकमित्र ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में डॉ. महेंद्र श्रीमाली, डॉ. साक्षी त्रिवेदी, डॉ. आर.वी. कुमावत, अशोक जी, उदयलाल जी, सलमान जी एवं अंकित जी के नेतृत्व में रक्तदान की व्यवस्था सफलतापूर्वक संचालित हुई।
कार्यक्रम के संयोजन एवं संचालन में श्रीमती टीना मेहता, प्रवीण सिंधी एवं दिनेश चुणावत का विशेष योगदान रहा। मुख्य अतिथि के रूप में पारस सिंधी एवं रिसभ जैनसिंगोत उपस्थित रहे।
अध्यक्ष विमल नाहटा ने बताया कि रक्तदान शिविर के आयोजन में संगठन मंत्री संजय सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने ब्लड बैंक से समन्वय स्थापित कर शिविर को सफल बनाया। संरक्षक राजकुमार अवावत, भंवरलाल भावोत एवं रमेश दोषी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। कार्यक्रम के अंत में महेंद्र कोठारी एवं विजय मेहता ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए मानव सेवा के इस महाअभियान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।