बासनपीर शिविर में नसरदीन की हुई वर्षो आस पूरी, मिला आवासीय भूखण्ड का पट्टा

( 250 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jun, 26 16:06

पट्टा पाकर खुशी से खिल उठा परिवार, मुख्यमंत्री जी का जताया आभार

बासनपीर शिविर में नसरदीन की हुई वर्षो आस पूरी, मिला आवासीय भूखण्ड का पट्टा

   जैसलमेंर । जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए नई-नई सौगात लेकर आ रहा है। सोमवार को ग्राम पंचायत बासनपीर जूनी में आयोजित शिविर ग्रामीण नसरदीन के परिवार में खुशीयों की नई सौगात लेकर आया एवं शिविर की बदोलत उसकी वर्षो पुरानी आस कुछ ही घंटों में पुरी हो गई एवं उसे अपने आवासीय भुखण्ड का पट्टा एवं असली स्वामित्व का हक प्राप्त हो गया।

    उल्लेखनीय है कि नसरदीन अपने परिवार के साथ वर्षाे से अपने पुस्तेनी आवास में रहता था लेकिन सरकारी पट्टा नही होने से उसके मन में सदैव चिंता रहती थी कि कही उसे कोई बेदखल नही कर दे। शिविर में पट्टा मिलने की सूचना पर नसरदीन ने भी शिविर प्रभारी विकास अधिकारी महेश सिंह राठौड को पट्टे के लिए आवेदन किया। उन्होने सुशासन का परिचय देते हुए ग्राम विकास अधिकारी को वास्तविक जंाच कर उसका पट्टा जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम विकास अधिकारी ने उसके आवासीय भवन का मौका सत्यापन कर दस्तावेज तैयार किए एवं आवासीय भूखण्ड का पट्टा बना दिया।

     शिविर में ही नायब तहसीलदार देदाराम व विकास अधिकारी राठौड, समाज सेवी कोजराज सिंह ने अपने हाथो से लाभार्थी नसरदीन एवं उसकी धर्म पत्नी को सयुक्त रूप से आवासीय पट्टा प्रदान किया। पट्टा प्राप्त कर नसरदीन खुशी से मोहित हो गया एवं इसके लिए संवेदशील मुख्यमंत्री जी के प्रति आभर जताते हुए कहा ग्रामीण शिविर के कारण उसकी वर्षो पुरानी आस पुरी हुई वही उसे मकान का कानूनी अधिकार भी मिल गया। इस प्रकार नसरदीन के परिवार में यह शिविर आवासीय पट्टेे के रूप में नई सोगात लेकर आया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.