उदयपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् न्यास, नई दिल्ली के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. पवन पुत्र बादल ने राजस्थान साहित्य अकादमी का शनिवार को अवलोकन किया। डाॅ. बादल द्वारा इस अवसर पर अकादमी की गतिविधियों, मासिक पत्रिका मधुमती, साहित्यिक समारोह, पुरस्कार योजनाओ, विभिन्न सहयोग योजनाओं आदि की जानकारी प्राप्त की गई तथा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए अकादमी की प्रशंसा की।
अकादमी के निजी सहायक जयप्रकाश भटनागर ने बताया कि इस अवसर पर अकादमी के पूर्व कोषाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुरेन्द्र सिंह राव, राष्ट्रीय प्रमुख बाल आयाम की किरण बाला ‘किरण’ तथा संभागीय सहसंयोजक जयदेव सिंह उज्ज्वल आदि उपस्थित रहे।