मोहनपुरा के ग्रामीण सेवा शिविर में हुआ परिवादियों की समस्याओं का समाधान

( 437 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jun, 26 17:06

मोहनपुरा के ग्रामीण सेवा शिविर में हुआ परिवादियों की समस्याओं का समाधान

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।  
गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मोहनपुरा में आयोजित शिविर के दौरान मनेन्द्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह ने कृषि भूमि के रिकॉर्ड में नाम शुद्धिकरण के लिये आवेदन किया। इसी तरह रजनी देवी पत्नी सुभाष कुमार ने जमाबंदी में अपने पति का नाम दर्ज कराने हेतु आवेदन किया। रघुवीर सिंह पुत्र हेतराम सहित अन्य किसानों ने चक 5 के खाता संख्या में नक्शा तरमीम शुद्धि हेतु प्रार्थना पत्र दिया।
इन सभी आवेदनों पर पटवारी एवं भू-अभिलेख निरीक्षक से रिपोर्ट प्राप्त कर उक्त तहसीलदार मिर्जेवाला अशुद्ध प्रविष्टि शुद्ध करने की अनुशंषा की गई। एसडीएम श्रीगंगानगर द्वारा शिविर में ही शुद्धिकरण के आदेश जारी किये। इस पर हाथोहाथ रिकॉर्ड शुद्धिकरण के आदेश परिवादियों को सौंपे गये। इसी तरह गुरनाम पुत्र प्रीतम राम, ज्ञानचंद पुत्र प्रीतम राम, देवदास पुत्र प्रीतम राम, छिन्दो पुत्री प्रीतम राम निवासी चक 11 वाई ने खाता विभाजन हेतु आवेदन करने पर शिविर में तत्काल कार्यवाही करते हुए खाता विभाजन कर आदेश लाभार्थियों को सौंपे गये। सुखचरण सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी 8 वाई को शिविर में आवासीय भूमि का पट्टा सौंपा गया। लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इसके अलावा शिविर में पंचायती राज विभाग द्वारा 6 परिवारों को पट्टा वितरण करते हुए व्यक्तिगत शौचालय के 5 आवेदन प्राप्त किये। राजस्व विभाग द्वारा खाता विभाजन का 1, शुद्धिकरण के 5, फार्मर रजिस्टेªशन के तीन, विरासत नामांतरण के 8, रहन व रहन मुक्त के 8, कृषि भूमि विनियमन का 1, जमाबंदी नकल के 12, नक्शा नकल के 10, नामांतरण के 22 प्रकरण स्वीकृत किये। कृषि विभाग द्वारा किसानों में बीज मिनीकिट वितरित करते हुए 38 मृदा स्वास्थय कार्ड, राजस्थान रोडवेज द्वारा 18 पास जारी करते हुए पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी वितरित करते हुए 45 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान एसडीएम श्री नयन गौतम, गुरवीर कौर संधू, रवि कुमार, भंवर लाल स्वामी, आदराम, राकेश सहारण, बोहड़ सिंह, दिलखुश शर्मा, गुरतेज सिंह, शंकरलाल वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.