घडसाना के शिविर में कुम्भाराम को मिला आवासीय भूखण्ड का पट्टा

( 220 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jun, 26 17:06

घडसाना के शिविर में कुम्भाराम को मिला आवासीय भूखण्ड का पट्टा

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।  
घडसाना उपखण्ड की ग्राम पंचायत 1 एमएलके-सी जालवाली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में कुम्भाराम पुत्र प्रतापाराम को आवासीय भूखण्ड का पट्टा सौंपा गया। प्रार्थी ने बताया कि आवासीय भूखण्ड पट्टे के अभाव में उसे प्रधानमंत्री आवास योजना व बैंक ऋण का लाभ नहीं मिल पा रहा था। स्वामित्व का अधिकार मिलने से अब उसे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसी तरह ग्राम पंचायत 22 आरजेडी में आयोजित शिविर के दौरान 60 से अधिक किसानों को दलहन प्रोत्साहन योजना के तहत मिनी किट बीज वितरण करते हुए 50 से अधिक किसानों को मृदा स्वास्थय कार्ड वितरित किये गये। शिविर में राम स्वरूप मीणा, सोना देवी सहित अन्य मौजूद रहे। लाभार्थियों ने लाभ मिलने पर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.