सांख्यिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर कुलविंदर सिंह को मिला राज्य का सर्वोच्च सम्मान

( 280 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jun, 26 18:06

सांख्यिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर कुलविंदर सिंह को मिला राज्य का सर्वोच्च सम्मान

श्रीगंगानगर। कार्यालय मुख्य योजना अधिकारी, जिला कलक्ट्रेट श्रीगंगानगर में पदस्थापित सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री कुलविंदर सिंह को 20वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रोफेसर पी.सी. महालनोबिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान जयपुर स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर पी.सी. महालनोबिस पुरस्कार सांख्यिकी के क्षेत्र में राज्य सरकार का सर्वोच्च सम्मान है। श्री कुलविंदर सिंह का चयन उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय योगदान के आधार पर किया गया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निष्क्रमण कार्य योजना, नागरिक सुरक्षा कार्य योजना, संसाधन मैपिंग तथा जिला आपदा प्रबंधन कार्य योजना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, विभागीय योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, निर्माण कार्यों की सांख्यिकीय समीक्षा तथा जिला प्रशासन के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण सूचनाओं के संकलन, विश्लेषण एवं सार-संक्षेप तैयार करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।
इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन एवं मुख्य योजना अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री कुलविंदर सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.