आयड़ महासत्या गंगुकुंड पर श्रमदान, साथ ही डूबते व्यक्ति को बचाने का लाइव रेस्क्यू डेमो प्रस्तुत

( 894 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jun, 26 04:06

आयड़ महासत्या गंगुकुंड पर श्रमदान, साथ ही डूबते व्यक्ति को बचाने का लाइव रेस्क्यू डेमो प्रस्तुत

उदयपुर। झील हितैषी नागरिक मंच एवं आकृति newage फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयड़ महासत्या गंगुकुंड पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रमदान के उपरांत गंगुकुंड में यदि कोई व्यक्ति डूबने की स्थिति में फंस जाए तो उसे सुरक्षित तरीके से कैसे बचाया जाए, इसका लाइव रेस्क्यू डेमो क्षेत्र के पूर्व पार्षद मनोहर जी चौधरी के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया।

रेस्क्यू डेमो के दौरान मंच के कमलेश पुरोहित एवं घनश्याम पालीवाल ने कुंड में छलांग लगाकर बचाव कार्य का सजीव प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

कार्यक्रम में पूर्व कलेक्टर सुमितलाल बोहरा, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट यासीन पठान, पूर्व एडीएम सुरेश व्यास, पूर्व वीसी उमाशंकर, पूर्व उपनिदेशक मत्स्य विभाग , इस्माइल अली दुर्गा, डॉ. भूपेंद्र व्यास (प्रो.बी.एन. फार्मेसी), पूर्व डीन मत्स्य विभाग डॉ. विमल शर्मा, **ज्ञान प्रकाश सोनी अधीक्षण **अभियंता ,गंगुकुण्ड विकास समिति के अध्यक्ष जगत नागदा, लोक जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष जयकिशन चौबे, भरत जैनभारत जैन assosiat, मुकेश सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर आयोजन की सराहना की।


झील हितैषी नागरिक मंच के संथापक हाजी सरदार मोहम्मद ने बताया कि आकृति फाउंडेशन के अमन वया द्वारा दो लाइफ ट्यूब उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें स्थायी रूप से गंगुकुंड पर लगाया जाएगा ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

मंच द्वारा गंगुकुंड के पानी की वैज्ञानिक जांच भी कराई गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार वर्षों से जमी गाद एवं एकत्रित कार्बनिक तत्व पानी की ऑक्सीजन को अवशोषित कर लेते हैं, जिसके कारण विशेषकर गर्मियों में मछलियों की अकाल मृत्यु हो जाती है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि पानी में कुल घुलित पदार्थ (TDS) की मात्रा अधिक है। साथ ही मछलियों को अत्यधिक मात्रा में भोजन सामग्री एवं तैलीय पदार्थ डालने से भी जल प्रदूषित हो रहा है। विशेषज्ञों ने गंगुकुंड से गाद हटाने एवं जल संरक्षण के आवश्यक उपाय करने की अनुशंसा की।

कार्यक्रम में ग्रीन पीपल्स सोसायटी, हिंद सेवा मानव कल्याण ट्रस्ट, जन सेवा संस्थान, सीनियर सिटीजन केयर चैरिटेबल ट्रस्ट, गंगुकुंड विकास समिति, भारत विकास परिषद उदय, बार एसोसिएशन, गोलछा सेवा समिति उदयपुर, पेंशन समाज तथा अमरचंद बड़वा सेवा समिति सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं ने सहभागिता निभाई।

अंत में मंच के सतीश मेवाड़ा, पुष्कर चौहान, मनीष गोलछा, किशोर गेहलोत, बी.एल. आर्य, बद्रीलाल भारद्वाज एवं मोहित शर्मा ने सभी अतिथियों, संस्थाओं एवं प्रतिभागियों का आज के आयोजन पर भाग लेने पर आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.