उदयपुर : भारत के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी के बोर्ड ने सोमवार को देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईओ) और पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को तीन साल के लिए अंशकालिक चेयरमैन के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है। रिजर्व बैंक से अनुमोदन के बाद वह कामकाज संभालेंगे। उन्हें चार साल के लिए बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक भी नियुक्त किया गया है। साल की शुरुआत में विवाद के बाद अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के कारण चेयरमैन का पद खाली था।
यह नियुक्ति 30 जून, 2026 से प्रभावी होगी। आरबीआई से मंजूरी मिलने के बाद कुमार को तीन साल के लिए बैंक का अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया जाएगा। देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त रहे राजीव कुमार अतानु चक्रवर्ती का स्थान लेंगे, अचानक इस्तीफा दे दिया था।