ग्रामीण सेवा शिविर में बुजुर्ग महिला को मिली वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति

( 299 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jun, 26 18:06

आवेदन के साथ ही हुई ऑनलाइन स्वीकृति

ग्रामीण सेवा शिविर में बुजुर्ग महिला को मिली वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के जनसेवा के संकल्प के तहत आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत मंगलवार को पंचायत समिति खेरवाड़ा की ग्राम पंचायत बरोठी ब्राह्मण में आयोजित शिविर में एक बुजुर्ग महिला को वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति मिलने से राहत मिली।शिविर में त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने पात्रता का सत्यापन कर ऑनलाइन स्वीकृति जारी की।
शिविर के दौरान बसु देवी पत्नी धनसिंह ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर प्रभारी के निर्देशन में पंचायतीराज विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नियमानुसार आवेदन एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया। पात्र पाए जाने पर बसु देवी को वृद्धावस्था पेंशन की ऑनलाइन स्वीकृति जारी कर दी गई।
पेंशन की स्वीकृति मिलने पर बसु देवी ने खुशी व्यक्त करते हुए राजस्थान सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से उन्हें बिना किसी परेशानी के एक ही स्थान पर आवश्यक सरकारी सेवा का लाभ मिल गया। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे पात्र लोगों को समयबद्ध राहत मिल रही है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.