जयपुर। विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के 75 वें वर्ष में आयोजित किए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 जुलाई को आयोजित होने वाले प्रथम बड़े कार्यक्रम 'विधायी गौरव यात्रा एवं पूर्व एवं वर्तमान सदस्य समागम' कार्यक्रम में पधारने का आमंत्रण दिया।
विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने मंगलवार को लोकभवन जयपुर में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से हुई अपनी शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्यपाल बागड़े को यह निमंत्रण दिया ।
राज्यपाल बागड़े ने इस गरिमामय आयोजन में शामिल होने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है ।