बहरामपुरा बोदला के ग्रामीण सेवा शिविर में परिवादियों को मिला मालिकाना हक

( 323 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jun, 26 18:06

बहरामपुरा बोदला के ग्रामीण सेवा शिविर में परिवादियों को मिला मालिकाना हक

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।  
सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बहरामपुरा बोदला में मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लवप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह पुत्र जरमन सिंह निवासी धौलाचक को आवासीय भूखण्ड के पट्टे के लिये आवेदन करने पर तत्काल कार्यवाही कर पट्टा देकर लाभान्वित किया गया। इस दौरान एसडीएम श्री संजय कुमार अग्रवाल, श्री राजेन्द्र कुमार जोईया, श्री पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
इसी तरह घडसाना उपखण्ड की ग्राम पंचायत 4 केपीडी में आयोजित शिविर के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत बालिका जन्मोत्सव मनाते हुए इन्द्राज और सत्यनारायण पुत्र गिरधारी लाल निवासी 5 केपीडी द्वारा खाता विभाजन के लिये आवेदन करने पर खाता विभाजन आदेश सौंपे गये। चक 6 केपीडी निवासी नाथी देवी और सत्यनारायण को मृदा स्वास्थय कार्ड सौंपा गया।
इन्द्राज पुत्र गिरधारी के सिंचाई डिग्गी आवेदन का भौतिक सत्यापन किया गया। चक 7 केपीडी निवासी महराम पुत्र समान खान, रमजान खान को भू-स्वामित्व प्रोपर्टी पार्सल वितरित किया गया। इस दौरान रामस्वरूप मीणा, सूर्या गोदारा, अमृत कुमार मीणा, हरिराम, सुरेन्द्र खयालिया सहित अन्य मौजूद रहे। लाभार्थियों ने शिविर में तत्काल लाभ मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.