जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय जन सम्मेलन सह शुभारम्भ कार्यक्रम गुरूवार को

( 396 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Jul, 26 18:07

        जैसलमेर। शासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग ( महात्मा गांधी नरेगा ) (ग्रुप-3) राजस्थान जयपुर के दिशा-निर्देशों की पालना मंे ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरण्टी योजना के स्थान पर ‘‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’’ को प्रारम्भ किया जाना है।

        मुख्य कार्यकारी जिला परिषद रश्मि रानी ने इस संबंध में कार्यक्रम अधिकारी कम विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर को निर्देशित किया है कि वे पंचायत समिति जैसलमेर में 02 जुलाई गुरूवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम रूपसी में करवाना सुनिश्चित करावें। उन्होनंें इस संबंध में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के  बेहतरीन ढंग से सफल आयोजन के लिए सम्पूर्ण आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाओं के साथ ही की रूपरेखा तैयार करने के आवश्यक निर्देश दिये। इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही व कोताही नहीं बरते।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.