ग्रामीण सेवा शिविरों में मिल रही है आमजन को राहत

( 196 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Jul, 26 19:07

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।  
सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मन्नीवाली में बुधवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में रूकमा देवी पत्नी धर्मपाल, मुकेश पत्नी ओमप्रकाश, रानी पत्नी रामेश्वर, रणवीर पुत्र रामप्रताप, मनोज कुमार पुत्र पन्नाराम, प्रकाश पुत्र नत्थूराम को आवासीय भूखण्ड का पट्टा देकर लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार वीबी जीराम-जी योजना के तहत जानकारी और जॉब कार्ड वितरित किए गए। शिविर में एसडीएम श्री संजय कुमार अग्रवाल, सुनीता देवी, राजेन्द्र जोईया, राम कुमार गोयल, धीरेन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे। योजना का लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री व राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
श्रीकरणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कमीनपुरा में बलविन्द्र कौर द्वारा वृद्वावस्था पेंशन हेतु आवेदन किया। इस पर शिविर प्रभारी गिरधारी सिंह द्वारा तत्काल कार्यवाही कर बलविन्द्र कौर का आवेदन ऑनलाइन कर पेंशन स्वीकृत करवाई गई। इसी प्रकार शिविर में लवप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा करवाने पर पॉलिसी देकर लाभान्वित किया गया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.