ग्रामीण सेवा शिविरों में ग्रामीणों को मिला आवासीय भूखंड का पट्टा

( 596 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Jul, 26 19:07

ग्रामीण सेवा शिविरों में ग्रामीणों को मिला आवासीय भूखंड का पट्टा

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मिर्जेवाला में बुधवार को आयोजित शिविर के दौरान राजेन्द्र पुत्र मनीराम, शिवनारायण पुत्र मंगलूराम, रघुवीर पुत्र हेतराम ने खाता विभाजन के लिए आवेदन किया। शिविर प्रभारी आदराम द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर खाता विभाजन आदेश जारी किया। इसी प्रकार ओमप्रकाश, रामप्रताप, रामेश्वर लाल ने खाता विभाजन के लिए आवेदन किया। शिविर प्रभारी आदराम द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर खाता विभाजन आदेश जारी किया। इस अवसर श्रीगंगानगर एसडीएम श्री नयन गौतम, श्री रवि कुमार, श्री राकेश सहारण सहित अन्य मौजूद रहे।
अनूपगढ़ पंचायत समिति ग्राम पंचायत 9 एलएम में आयोजित शिविर के दौरान कमलजीत कौर पत्नी गुरमीत सिंह ने पालनहार योजना के अन्तर्गत आवेदन किया। उसने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से बच्चों के पालन-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने आवेदन का परीक्षण कर उक्त आवेदन स्वीकृत किया। योजना के अन्तर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता से बच्चों की शिक्षा, पोषण सहित अन्य आवश्यक पूर्ति हो सकेगी। लाभार्थियों ने योजना का लाभ मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री व राजस्थान सरकार का आभार जताया।  


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.