डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब अशोका ने वरिष्ठ चिकित्सकों का किया सम्मान

( 286 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Jul, 26 19:07

डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब अशोका ने वरिष्ठ चिकित्सकों का किया सम्मान

उदयपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब अशोका की ओर से शहर के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सकों का सम्मान समारोह मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका ग्रीन में आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन धर्मवीर सिंह देवल ने बताया कि समारोह में शहर के डॉ. राजीव पण्डया, डॉ. निशांत असवानी, डॉ. जूही निशांत असवानी एवं डॉ. गौरव छाबड़ा का शॉल, उपरणा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

क्लब संस्थापक लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि चिकित्सक समाज की वह आधारशिला हैं, जो हर परिस्थिति में लोगों के स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा के लिए समर्पित रहते हैं। कोविड काल सहित विभिन्न चुनौतियों के दौरान डॉक्टरों ने जिस निष्ठा, साहस और सेवा भाव का परिचय दिया है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स डे हमें उन सभी चिकित्सा कर्मियों के योगदान को याद करने और उनका सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है।

क्लब अध्यक्ष लायन धर्मवीर सिंह देवल ने कहा कि डॉक्टर अपने ज्ञान, अनुभव और सेवा भावना से लाखों लोगों के जीवन में आशा का संचार करते हैं। समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब अशोका समय-समय पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान करता रहा है और आगे भी ऐसे आयोजन निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित चिकित्सकों ने क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज से मिलने वाला सम्मान उन्हें और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन धर्मवीर सिंह देवल, सचिव लायन समीर रोहिड़ा, कोषाध्यक्ष लायन मनीष जैन, लायन अरुण कुमार चौबीसा, लायन शकुंतला जैन, लायन कमलेश कुमावत सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.