विवेक बी. अग्रवाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का फर्स्ट लुक जारी..

( 822 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jul, 26 09:07

विवेक बी. अग्रवाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का फर्स्ट लुक जारी..

ईस्टवुड पिक्चर्स तथा इंडियन स्टोरीज़ 2 के संयुक्त तत्वाधान में निर्मित फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसके साथ फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। पोस्टर में अजय सिंह नज़र आ रहे हैं और उस पर लिखा है – "Talent Loading…". यह पोस्टर एक ऐसे युवा की झलक दिखाता है, जिसके हौसले आसमान छूते हैं, सपने बेहद बड़े हैं और जो खुद को किसी स्टार से कम नहीं मानता। लेकिन आखिर अजय सिंह कौन है? क्या वह सच में स्टार बनने की राह पर है या फिर उसे पहले से ही पूरा यकीन है कि वह स्टार है? इसका जवाब फिलहाल मेकर्स ने राज़ ही रखा है। लंदन की खूबसूरत पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म युवाओं की ऊर्जा, हल्के-फुल्के हास्य, यादगार किरदारों और शानदार संगीत से भरपूर मनोरंजन का वादा करती है। पहला पोस्टर सिर्फ अजय सिंह की दुनिया की एक झलक है। आने वाले दिनों में मेकर्स फिल्म से जुड़े कई नए खुलासे, इवेंट्स, गाने और सरप्राइज़ दर्शकों के सामने लाने वाले हैं। 'भाई तेरा स्टार है' का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। फिल्म की कहानी और पटकथा सुदीप्तो सरकार और विवेक बी. अग्रवाल ने लिखी है। फिल्म का निर्माण अवंतिका हरी, सुनील रूपाणी और विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। 
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.