शिक्षा के क्षेत्र में योगदान हेतु उदयपुर के गायत्री सेवा संस्थान को राज्य स्तरीय सम्मान 

( 505 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jul, 26 10:07

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान हेतु उदयपुर के गायत्री सेवा संस्थान को राज्य स्तरीय सम्मान 

भामाशाह को प्रेरित कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में दिये गए उत्कृष्ट योगदान हेतु  गायत्री सेवा संस्थान को किया सम्मानित 

उदयपुर l बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में दिनांक 29/06/2026 को शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में गायत्री सेवा संस्थान,उदयपुर को भामाशाह प्रेरक के रूप में राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया I

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ.प्रेमचंद बैरवा, उपमुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार एवं मदन दिलावर, पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार ने गायत्री सेवा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन पांडे को सम्मानित किया I   

गायत्री सेवा संस्थान, उदयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन पांडे द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में भामाशाह को प्रेरित कर उनके सहयोग से उदयपुर जिले के जनजाति अंचल सहित अलवर जिले के ग्राम बिछाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साफ-सुथरे वातावरण में शिक्षा उपलब्ध हो सके इस हेतु विद्यालय में 4 कक्षा-कक्ष, 1 गर्ल्स (पिंक टॉयलेट), 5 K.W सोलर सिस्टम एव इंटर लोकिंग का कार्य करवाया गया l
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिओं ने संस्थान के इस सराहनीय प्रयास के लिए चेतन पांडे को बधाई देते हुए बताया की बच्चो की शिक्षा में अलख जगाने वाले भामशाहो को प्रेरित करने वाले प्रेरको की आज नितांत आवश्यकता हैं I   


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.