पशु चिकित्सकों की होती है दोहरी भूमिका - पशु स्वास्थ्य एवं मानव स्वास्थ्य

( 469 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jul, 26 16:07

पशु चिकित्सकों की होती है दोहरी भूमिका - पशु स्वास्थ्य एवं मानव स्वास्थ्य

उदयपुर। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चार्टड अकाउन्टेन्ट सतीश जैन रहे। दिनेश गुर्जर और विजय खटीक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपनिदेशक डाॅ. द्वारकाप्रसाद गुप्ता ने कहा कि पशुपालन में पशु चिकित्सकों की दोहरी भूमिका होती है। पशु चिकित्सक की पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति ही नहीं अपितु मानव स्वास्थ्य के प्रति भी जिम्मेदारी होती है। डॉ. गुप्ता के अनुसार पशुओं में कई रोग होते है जो पशुओं से मानव में तीव्रता से  उनके सम्पर्क में आने एवं पशु उत्पाद के उपयोग से फैलते है। मानव स्वास्थ्य की दृष्टि से भी पशु चिकित्सकों का दायित्व होता हैं कि पशु स्वस्थ रहें एवं उसका उत्पाद भी गुणवत्तायुक्त एवं स्वच्छ हो। इस अवसर पर डॉ. पदमा मील ने पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले रोगों एवं डॉ. ओमप्रकाश साहू ने स्वस्थ्य पशु उत्पादों की जानकारी दी।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.