घड़साना के ग्रामीण सेवा शिविर में मेघराज को मिला आवासीय भूखंड का पट्टा

( 510 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jul, 26 17:07

घड़साना के ग्रामीण सेवा शिविर में मेघराज को मिला आवासीय भूखंड का पट्टा

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
घड़साना उपखंड की ग्राम पंचायत 10 डीओएल में गुरूवार को आयोजित शिविर के दौरान मेघराज पुत्र हंसराज को आवासीय भूखंड का पट्टा सौंपा गया। पट्टा पाकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मेघराज ने बताया कि इसके अभाव में वह पीएम आवास योजना और बैंक ऋण का लाभ नहीं ले पा रहा था।
इसी प्रकार सादुलशहर उपखंड की ग्राम पंचायत छापावाली में आयोजित शिविर के दौरान कांता देवी पत्नी विनोद कुमार को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशु की मृत्यु होने पर 36 हजार रुपए की बीमा राशि प्राप्त हुई। आर्थिक सहायता पाकर कांता देवी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पशु बीमा योजना से पशुपालकों को आर्थिक संबल मिला है।
अनूपगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत खोखरांवाली में आयोजित शिविर के दौरान कालूराम पुत्र भागीरथ निवासी 23 एसजेएम सहित 20 ग्रामीणों को कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थय कार्ड का वितरण किया गया। इसी दौरान चक 12 एलएसएमके गुरप्रीत सिंह पुत्र प्रगट सिंह, प्रगट सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, किन्दर सिंह, मंगा सिंह पुत्र नत्था सिंह द्वारा शिविर में खाता विभाजन के लिए आवेदन करने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आदेश परिवादियों को सौंपे गए। गाम पंचायत 4 एसपीएम में श्रवण कौर पत्नी इकबाल सिंह सहित 45 पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पॉलिसी वितरित की गई। मौके पर मनोज कुमार ज्याणी सहित अन्य मौजूद रहे। शिविर में हाथोहाथ योजना का लाभ मिलने पर लाभार्थियांें ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व राजस्थान सरकार का आभार जताया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.