ग्रामीण सेवा शिविर में 30 वर्ष बाद मिला आवासीय भूखंड का पट्टा

( 192 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jul, 26 17:07

ग्रामीण सेवा शिविर में 30 वर्ष बाद मिला आवासीय भूखंड का पट्टा

श्रीगंगानगर । माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये आहत के लिए राहत बन रहे है।
 उपखण्ड करणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 13एफएफ में गुरूवार को आयोजित शिविर के दौरान लगभग 20 वर्षे से वंचित 10 परिवारों को आवासीय पट्टे जारी किए गए। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही स्वामित्व योजना के अन्तर्गत पट्टे जाारी किए गए। शिविर में 30 प्रोपर्टी पार्सल जारी किए गए। पशु पालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला बीमा पालिसी के अन्तर्गत 88 हजार रूपये का बीमा राशि का भुगतान किया गया। 40 पशुअें का टीकाकरण, 100 नागरिकों को आयुर्वेद एवं चिकित्सा विभाग द्वारा लाभांवित किया गया। विद्युत विभाग द्वारा 4 प्रकरण निस्तारित किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 6 नामांतरण, 3 शुद्धी खाता, एक खाता विभाजन के अलावा विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए गए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.