’स्वस्थ दांत, खूबसूरत मुस्कान। पेसिफिक वैन, अब आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ

( 855 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Jul, 26 09:07

’स्वस्थ दांत, खूबसूरत मुस्कान। पेसिफिक वैन, अब आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ

उदयपुर। आमजन को बेहतर दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर उदयपुर ने एक अनूठी जन-कल्याणकारी पहल की है। संस्थान द्वारा ’स्वस्थ दांत, खूबसूरत मुस्कान। पेसिफिक वैन, अब आपके द्वार’ अभियान के तहत एक अत्याधुनिक मोबाइल दंत चिकित्सा वैन का विधिवत शुभारंभ किया गया है।

इस मोबाइल वैन को पीएमसीएच के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल, पीएमयू के डॉ.एम.एम.मंगल, पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ.यू.एस.परिहार,पीडीसीआरसी के प्रिंसिपल डॉ.गौरव भारद्वाज,डॉ.विवेक,डॉ.जीतेन्द्र लोहार,डॉ.महिमा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्धेश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में रह रहे लोगो को इस वैन के माध्यम से दंत चिकित्सा का उपलब्ध कराना है। यह वैन आस-पास के उन ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी जहां दंत चिकित्सा की नियमित सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हैं।





पीडीसीआरसी के प्रिंसिपल डॉ.गौरव भारद्वाज ने बताया कि इस मोबाइल वैन के माध्यम से मरीजों को निःशुल्क दांतों की जांच,सफाई और दांतों का प्राथमिक इलाज के साथ ही प्रति आम जनता को ओरल हाइजीन (मुंह की साफ-सफाई) के प्रति जागरूक करना।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.