श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
सादुलशहर उपखंड की ग्राम पंचायत किलांवाली में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में दारा सिंह पुत्र साधु सिंह, बोहड़ सिंह पुत्र तेजसिंह, सर्वजीत कौर पत्नी बूटासिंह, जसपाल सिंह पुत्र लक्षमण सिंह को आवासीय भूखंड के पट्टा हेतु आवेदन करने पर तत्काल कार्यवाही कर पट्टे सौंपे गए।
उपखंड घड़साना की ग्राम पंचायत 7 केनएनडी-ए में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में बीरबल राम, मनफूल राम, लक्ष्मण राम पुत्र भूरा राम चक 4 केएनडी-ए, इन्द्रपाल, धर्मपाल पुत्र रघुवीर निवासी चक 10 केपीडी, चक 2 एएनएम निवासी जाकिर हुसैन, हुसैन खान पुत्र सादेक खान, चक 13 केएनडी-बी निवासी करतार सिंह, बलकार सिंह पुत्र गुरदेव सिंह और चक 10 केपीडी निवासी जल्लूसिंह, पप्पूसिंह, रूपसिंह पुत्र महेन्द्र सिंह की कृषि भूमि का सहमति से खाता विभाजन कर आदेश सौंपे गए। शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छोटी बालिका का जन्म उत्सव भी मनाया गया।
अनूपगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत 15 एबी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में चक 15 एए निवासी भंवरलाल, कालूराम, गोपाल पुत्र मोटाराम द्वारा खाता विभाजन के लिए आवेदन करने पर शिविर प्रभारी द्वारा खाता विभाजन कर आदेश सौंपा गया। मौके पर एसडीएम दीपक चन्दन सहित अन्य मौजूद रहे। इसी प्रकार शिविर में रमनदीप कौर पत्नी हरविन्द्र सिंह सहित 27 पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पॉलिसी वितरित की गई। लाभार्थियों ने हाथोंहाथ योजनाओं का लाभ मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।