शिल्पग्राम में 5 जुलाई को होगा नाटक ‘पापा भाग गए’ का मंचन

( 339 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Jul, 26 16:07

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत रविवार 5 जुलाई को ‘पापा भाग गए’ नाटक का मंचन किया जाएगा।
पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया की प्रति माह आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के अंतर्गत पीपुल्स मीडिया थिएटर जयपुर द्वारा पापा भाग गए नाटक का मंचन रविवार 5 जुलाई को सायं 7 बजे शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार में किया जाएगा। इस नाटक के लेखक एवं निर्देशक अशोक राही हैं। इस कार्यक्रम में आमजन का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.