विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से शिष्टाचार भेंट

( 815 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jul, 26 16:07

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से शिष्टाचार भेंट

कोलकाता /जयपुर। राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी की कोलकाता प्रवास के दौरान कोलकाता एयरपोर्ट पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (पी. एस. गोले) से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। 

विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने मुख्यमंत्री तमांग के सरल, सौम्य एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में सिक्किम की निरंतर प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

स्पीकर वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को उनके सफल नेतृत्व एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए सिक्किम राज्य की निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकास की कामना की।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.