वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बांटे एक हजार पौधे

( 392 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Jul, 26 16:07

दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बांटे एक हजार पौधे

           जैसलमेर । जिले में 128 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरिल आर्मी) इकोलॉजिकल राज. राईफल्स, मोहनगढ़ के सीओ मनोजीत मतिमोहन ठाकोर के कुशल निर्देशन में हाल ही में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिदवा (हमीरा) में मेजर रुपक गुहा के मुख्य आतिथ्य में एवं प्रधानाचार्य जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एक हजार पौधे बांटे गये और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सुविख्यात लोक कलाकार गमसेखान एण्ड पार्टी द्वारा ’’केसरिय बालम आओ पधारो म्हारे देश ’’ स्वागत गीत प्रस्तुती से किया गया।

          इस अवसर पर मेजर नियोगी ने कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति जागरुक रह कर हर व्यक्ति को पौधे लगाने और उसकी बेहतर ढंग से देखरेख करनी चाहिए तथा जिससे पर्यावरण संरक्षण बना रहे एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए सुव्यवस्थित रुप से स्वच्छ व शुद्व वातावरण मिल सकें।

          कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशिष्ठ अतिथि सूबेदार किशनसिंह, सीएचएम लीलाराम तथा उनकी संपूर्ण बटालियन का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही राधेराम, शिवलाल सिंह, जयप्रकाश, सुमेर सिंह, मंगेज कुमारी, ज्योति गुर्जर एवं ज्योति मेहर आदि की सराहनीय भूमिका रही। इस मौके पर भामाशाह सुगन सिंह ने सभी स्कूली बच्चों को कॉपी, पेन एवं बिस्किट इत्यादि वितरित किए।

          इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि दीपाराम, ग्रामदानी अध्यक्ष, जेठू सिंह, सीएमसी अध्यक्ष हवालदार नारायण सिंह पातावत, सुगन सिंह एवं अच्छी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जालम सिंह भाटी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.