ग्रामीण सेवा शिविर में मिला आवासीय पट्टा, जताया सरकार का आभार

( 412 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Jul, 26 16:07

ग्रामीण सेवा शिविर में मिला आवासीय पट्टा, जताया सरकार का आभार

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
श्रीकरणपुर उपखण्ड की ग्राम पंचायत 46 एफ मौडा में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में दडजिन्दर सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी 36 एफ ने आवासीय पट्टा करवाने हेतु आवेदन किया। शिविर प्रभारी तहसीलदार श्री गिरधारी सिंह ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दडजिन्दर सिंह को पट्टा बनाकर सौंपा। शिविर में हाथोहाथ पट्टा मिलने पर लाभार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि अब उसे पट्टे पर मिलने वाले लाभ लेने में सुविधा होगी। ग्रामीण सेवा शिविर में तत्काल राहत मिलने पर लाभार्थी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर श्री दलजीत सिंह, श्री जगसीर सिंह, श्री बलजिन्दर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.