डॉ. अतुल लुहाड़िया को पुणे में मिला प्रतिष्ठित ब्रोंकोलॉजी फेलोशिप राजस्थान से एकमात्र चिकित्सक

( 375 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Jul, 26 10:07

डॉ. अतुल लुहाड़िया को पुणे में मिला प्रतिष्ठित ब्रोंकोलॉजी फेलोशिप राजस्थान से एकमात्र चिकित्सक

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेस्ट एवं टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ.अतुल लुहाड़िया को इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।


पुणे में आयोजित भारतीय ब्रोंकोलॉजी एसोसिएशन के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन ’ब्रोंकोकॉन-2026 के दौरान डॉ.लुहाड़िया को एसोसिएशन की सर्वोच्च और प्रतिष्ठित ’एफआईएबी‘(फेलोशिप आॅफ इंडियन एसोसिएशन फॉर ब्रोंकोलोजी) से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें भारतीय ब्रोंकोलॉजी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. पी. मीणा तथा सचिव डॉ. अमिता नेने के द्वारा प्रदान किया गया।


यह फेलोशिप देश के गिने-चुने चिकित्सकों को ही उनके असाधारण कार्यों के आधार पर प्रदान की जाती है। इस वर्ष संपूर्ण राजस्थान से इस प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए चयनित होने वाले डॉ. अतुल लुहाड़िया एकमात्र चिकित्सक रहे, जो न केवल उदयपुर बल्कि पूरे प्रदेश के चिकित्सा जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि और गर्व का विषय है।
डॉ.लुहाड़िया ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के शीर्ष प्रबंधन, अपने साथी चिकित्सकों, कर्मठ विद्यार्थियों और परिवार के निरंतर एवं सकारात्मक सहयोग को दिया।


पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने डॉ.लुहाड़िया की इस अभूतपूर्व राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.