अंजूबाला को मिला मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा का प्रपत्र

( 377 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Jul, 26 16:07

अंजूबाला को मिला मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा का प्रपत्र

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
श्रीगंगानगर जिले की सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मम्मड़खेड़ा में मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान श्रीमती अंजुबाला पत्नी प्रवीण कुमार को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा का प्रपत्र प्रदान किया गया। श्रीमती अंजु बाला ने अपनी गाय का बीमा करवाकर मंगला पशु बीमा योजना का लाभ लिया है। पशुपालकों को आर्थिक शक्ति प्रदान करने के लिये चलाई जा रही मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिये राहत बनकर आई है। महिला पशुपालक ने सरकार का आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.