शिविर में खाता विभाजन से 50 वर्षों की समस्या का हुआ समाधान

( 364 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Jul, 26 16:07

शिविर में खाता विभाजन से 50 वर्षों की समस्या का हुआ समाधान

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु ग्रामीण सेवा शिविर अभियान -2026 अंतर्गत आयोजित शिविरों के तहत मंगलवार को पंचायत समिति श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत 18 जेड में शिविर आयोजित हुआ।  
 
आयोजित शिविर में सहकाश्तकार चम्पा देवी पत्नी महेंद्र राम जाति जाट, कुलवंत कौर पत्नी गुरमीत सिंह, सैनी गुरमीत सिंह, मलकीतसिंह, सुखविंदर सिंह पिसरान, शिव सिंह जाति जट सिख निवासी 16 जेड ने शिविर में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी कृषि भूमि चक 16 जेड के खाता संख्या 78/42 के रकबा 11.504 हैक्टेयर नहरी मय गैर मुमकिन दर्ज रिकॉर्ड है। सह काश्तकारों ने कहा कि काश्त की सुविधा और कृषि भूमि संबंधी सरकारी योजनाओं में लाभ प्राप्त करने, समर्थन मूल्य पर फसल बेचने एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मौका पर कृषि भूमि का विभाजन कर लिया है जिसे राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाना चाहते हैं।
शिविर प्रभारी आदराम नायक नायब तहसीलदार मिर्जेवाला ने प्रार्थना पत्र पर पटवारी हल्का एवं भू अभिलेख निरीक्षक से रिपोर्ट प्राप्त की। काश्तकारों की आपसी सहमति, रिपोर्ट पटवारी हल्का, जमाबंदी एवं नक्शा के आधार पर शिविर में ही खाता विभाजन आदेश जारी कर पटवारी हल्का को पालनार्थ भेजा और एक एक प्रति काश्तकारों को प्रदान की। शिविर में खाता विभाजन आदेश जारी होने पर समस्त काश्तकारों ने अत्यंत खुशी जाहिर करते हुए बताया कि खाता विभाजन से पिछले 50 वर्षों की समस्या का समाधान हो गया है। समस्त काश्तकारों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल, राजस्थान सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.