बीसीआई पिनेकल नॉलेज सीरीज का आयोजन 11 जुलाई को मधुश्री में, अंशुल मोगरा होंगे कीनोट स्पीकर

( 397 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Jul, 26 16:07

सिक्योर योर लेगेसी विद बेसिक्स ऑफ विल" विषय पर होगा विशेष सत्र, 25 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति ले सकता है हिस्सा

बीसीआई पिनेकल नॉलेज सीरीज का आयोजन 11 जुलाई को मधुश्री में, अंशुल मोगरा होंगे कीनोट स्पीकर

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई पिनेकल चैप्टर द्वारा नॉलेज सीरीज के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता एवं ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन शनिवार, 11 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, उदयपुर में किया जाएगा।

बीसीआई पिनेकल के प्रेसिडेंट एवं कार्यक्रम के की-नोट स्पीकर अंशुल मोगरा ने बताया कि वर्कशॉप का विषय "सिक्योर योर लेगेसी विद बेसिक्स ऑफ विल – आपकी वसीयत, अपनों की सुरक्षा" रखा गया है। इस सत्र में प्रतिभागियों को व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक संपत्तियों की कानूनी सुरक्षा, वसीयत का महत्व, उत्तराधिकार की सही योजना, संपत्ति के सुचारु हस्तांतरण और परिवार के भविष्य को सुरक्षित रखने से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

अंशुल मोगरा ने बताया कि प्रतिभागी अपने जीवनसाथी के साथ भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यह सत्र प्रत्येक परिवार और व्यवसायी के लिए समान रूप से उपयोगी रहेगा। उन्होंने बताया कि एक सुव्यवस्थित वसीयत भविष्य में होने वाले पारिवारिक विवादों को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि 25 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति इस नॉलेज सीरीज में भाग ले सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस उपयोगी सत्र का लाभ उठाने का आह्वान किया। अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें : +91 94134 66687 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.