बीसीआई अल्फा और बीसीआई युवा की ऑफिशियल मंथली मीटिंग में बिजनेस, नेटवर्किंग और ग्रोथ पर हुआ मंथन

( 935 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Jul, 26 16:07

लीडरशिप, टीमवर्क और मेंबर्स की कमिटमेंट से बीसीआई नई ऊंचाइयों को करेगा हासिल : पुष्कर पुरोहित

बीसीआई अल्फा और बीसीआई युवा की ऑफिशियल मंथली मीटिंग में बिजनेस, नेटवर्किंग और ग्रोथ पर हुआ मंथन

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई अल्फा और बीसीआई युवा चैप्टर की संयुक्त ऑफिशियल मंथली मीटिंग का आयोजन रेडिसन ग्रीन, लेकसिटी मॉल, अशोक नगर, उदयपुर में हुआ। मीटिंग में दोनों चैप्टरों के मेंबर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि दोनों चैप्टरों की पहली ऑफिशियल मंथली मीटिंग बेहद सफल रही। पहली ही मीटिंग में दोनों चैप्टरों की 52 प्रतिशत मेंबर अटेंडेंस संगठन के प्रति मेंबर्स की कमिटमेंट, ट्रस्ट और एक्टिव पार्टिसिपेशन को दर्शाती है। मीटिंग के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कई प्रभावशाली सजेशंस और नए आइडियाज सामने आए। उन्होंने कहा कि मेंबर्स की सकारात्मक सोच और सक्रिय भागीदारी आने वाले समय में बीसीआई को और अधिक मजबूत बनाएगी।

इस अवसर पर बीसीआई अल्फा के प्रेसिडेंट पुष्कर पुरोहित ने कहा कि दोनों चैप्टरों की पहली ऑफिशियल मंथली मीटिंग शानदार रही। संगठन को और बेहतर बनाने के लिए जो सजेशंस और आइडियाज सामने आए, वे बेहद प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में दिखाई गई यह एनर्जी, पैशन और कमिटमेंट आने वाले छह महीनों की दिशा तय करेगी।

बीसीआई युवा प्रेसीडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने कहा कि लीडरशिप, गाइडेंस, एक्सपीरियंस और टीमवर्क के दम पर दिसंबर तक बीसीआई बिजनेस, नेटवर्किंग और मेंबर एंगेजमेंट के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। उन्होंने दोनों चैप्टरों के प्रेसिडेंट्स, उनकी एलटी टीम और सभी मेंबर्स को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि 6 जुलाई से हुई यह मजबूत शुरुआत बीसीआई के लिए एक यादगार जर्नी की शुरुआत है।

कार्यक्रम के दौरान बीसीआई अल्फा के चीफ एडवाइजर देवेंद्र सिंह करीर एवं बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बीसीआई अल्फा के प्रेसिडेंट पुष्कर पुरोहित तथा बीसीआई युवा की प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल का सम्मान कर उनके नेतृत्व, समर्पण और संगठन के प्रति उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर मुकेश माधवानी, पुष्कर पुरोहित, देवेन्द्र सिंह करीर, मीनाक्षी पालीवाल, पीयूष कोठारी, नयन जैन, रोहित पालीवाल, यतीन्द्र गढ़वाल, सीपी शर्मा, अरुण चौबीसा, अंकित सिसोदिया, निरंजन चौधरी, दिलीप बालचंदानी, अंकुश रांका, भरत पुरस्वानी, जन्मजय मेहता, लोकेश जोशी आदि उपस्थित रहे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.