ग्रामीण सेवा शिविर बना संबल, स्वच्छ शौचालय निर्माण का सपना हुआ साकार

( 530 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Jul, 26 16:07

ग्रामीण सेवा शिविर बना संबल, स्वच्छ शौचालय निर्माण का सपना हुआ साकार

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीण परिवारों के लिए राहत और सुविधाओं का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। पंचायत समिति घड़साना की ग्राम पंचायत 3/4 आरएसएम में आयोजित शिविर ने कई परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की नई कहानी लिखी।
शिविर के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए पात्र 5 लाभार्थियों को 12,000 रूपये प्रति परिवार की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई। आर्थिक सहायता मिलने से लाभार्थियों के लिए शौचालय निर्माण का सपना साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।
लाभार्थियों ने बताया कि इस सहायता से अब उनके परिवार को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार तथा जिला एवं उपखंड प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। ग्रामीण सेवा शिविर न केवल आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम बन रहे हैं, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर ग्रामीण विकास और स्वच्छता अभियान को भी नई गति प्रदान कर रहे हैं। शिविर के दौरान तहसीलदार, सहप्रभारी विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार, नायब तहसीलदार श्री त्रिलोकचंद सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.