करणीराम को मिला स्वामित्व योजना का लाभ

( 291 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Jul, 26 16:07

करणीराम को मिला स्वामित्व योजना का लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 13 जी छोटी में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करणीराम पुत्र सहीराम निवासी 13 जी छोटी ने अपने मकान का पट्टा बनवाने के लिये प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्रार्थी ने बताया कि पूर्व में भी पट्टे के लिये आवेदन किया था, लेकिन किसी कारण से आवासीय पट्टा नहीं बन सका। शिविर प्रीाारी ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए श्रीकरणीराम को स्वामित्व योजना के तहत पट्टा प्रदान किया। प्रार्थी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.