बीसीआई एजुकेशन चैप्टर की वर्कप्लेस मीटिंग आज, शिक्षा और उद्योग जगत के बीच होंगे सार्थक संवाद

( 609 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Jul, 26 17:07

नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग और व्यवसायिक सहयोग पर होगा मंथन, सदस्यों को मिलेंगे नेटवर्किंग, लर्निंग और बिजनेस ग्रोथ के नए अवसर

बीसीआई एजुकेशन चैप्टर की वर्कप्लेस मीटिंग आज, शिक्षा और उद्योग जगत के बीच होंगे सार्थक संवाद

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) एजुकेशन चैप्टर की वर्कप्लेस मीटिंग का आयोजन आज, 9 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अरावली नॉलेज कैंपस, उमरड़ा स्थित अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलेज स्टडीज, उदयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े शिक्षाविद, उद्यमी एवं बीसीआई सदस्य सहभागिता करेंगे तथा शिक्षा, उद्योग और व्यवसायिक सहयोग के नए आयामों पर चर्चा होगी।

बीसीआई एजुकेशन के चीफ एडवाइजर राहुल बडाला ने बताया कि वर्कप्लेस मीटिंग का उद्देश्य सदस्यों को विभिन्न संस्थानों की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, अनुभव साझा करना तथा शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

चैप्टर की प्रेसिडेंट अलका शर्मा ने बताया कि इस वर्कप्लेस मीटिंग के माध्यम से सदस्यों को संस्थान की कार्यशैली को समझने, नए संपर्क स्थापित करने और व्यवसायिक सहयोग के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई का उद्देश्य केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों और संस्थानों को एक-दूसरे के साथ जोड़कर व्यवसायिक विकास और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। वर्कप्लेस मीटिंग इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

चैप्टर की सचिव पूनम राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बैठक में संस्थान का परिचय, संवाद सत्र तथा सदस्यों के बीच नेटवर्किंग के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

अरावली ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के सचिव एन. एल. खेतान ने बताया कि बीसीआई एजुकेशन चैप्टर का स्वागत करते हुए संस्थान को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों, आधुनिक सुविधाओं एवं नवाचारों से परिचित कराने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और उद्योग जगत के बीच इस प्रकार के संवाद भविष्य में बेहतर सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

एआईटीएस, उदयपुर के डायरेक्टर डॉ. हेमंत धाभाई ने बताया कि संस्थान में आयोजित होने वाली यह वर्कप्लेस मीटिंग प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में नई संभावनाओं का विकास होता है तथा आपसी सहयोग को नई दिशा मिलती है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.