जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदकों का होगा साक्षात्कार 13 एवं 14 जुलाई को

( 369 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Jul, 26 17:07

        जैसलमेर । जैसलमेर जिले में रिक्त एवं नवसृजित कुल 48 उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए विगत 5 जून को विज्ञप्ति जारी की गई थी। जारी गई इस उक्त विज्ञप्ति में प्राप्त कुल 66 आवेदकों के साक्षात्कार जिला रसद कार्यालय में 13 जुलाइर्, सोमवार जैसलमेर शहर व जैसलमेर ग्रामीण और सम एवं फतेहगढ़ के लिए तथा इसी प्रकार दूसरे दिवस 14 जुलाई, मंगलवार को भणियाणा, फलसूण्ड तथा पोकरण शहर एवं पोकरण ग्रामीण के लिए प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तहसीलवार रखा गया है। 

जिला रसद अधिकारी राम सिंह मीना ने बताया कि इस सम्बन्ध में सभी आवेदकों को साक्षात्कार के लिए कॉल-लेटर डाक से पूर्व में ही भिजवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों ने उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदन कर रखा है, वे ही निर्धारित तिथि एवं समयानुसार जिला रसद कार्यालय में अपने मूल दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.