ग्राम पंचायत कनोई में हुए चार सहमति बंटवारें, दस खातेदारों को मिली राहत

( 348 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Jul, 26 17:07

भूमि का मिला असली मालिकाना हक, जताया मुख्यमंत्री जी का आभार

ग्राम पंचायत कनोई में हुए चार सहमति बंटवारें, दस खातेदारों को मिली राहत

        जैसलमेर। जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के मामलेें में ग्रामीणों के लिए बहुत ही राहतदायी साबित हो रहे है। आपसी सहमति के बंटवारें से जहां खातेदारों को अपनी-अपनी भूमि का असली मालिकाना हक मिल रहा है। वही वर्षों से सामलाती भूमि से निजात भी मिली है।

        ग्राम पंचायत कनोई में आयोजित शिविर में 4 सहमति बंटवारें से 10 खातेदारों को राजस्व प्रशासन ने बहुत बडी राहत दी क्योंकि इस कार्य के लिए इन सभी खातेदारों को तहसील मुख्यालय पर जाना पडता था एवं उन्हें काफी खर्च भी सहन करना पडता लेकिन शिविर की बदौलत एंव शिविर की बदौलत तहसीलदार कालूराम की संवेदनशीलता से बिना खर्चे के घर बैैठै उनका भूमि का बंटवारा हो गया एवं उन्हें बहुत बडी राहत मिली।

      तहसीलदार ने कैम्प के दौरान कनोई निवासी गोरधन सिंह, रूप सिंह, राजीव सिंह पुत्र इन्द्र सिंह की शामिल भूमि का आपसी सहमति से बंटवारा कर उन्हें उनके हक की भूमि का असली मालिकाना हक प्रदान किया। वही लखाराम का गांव निवासी पतनखांन व लतीफ खानं पुत्र बीके खानं तथा अभय सिंह, चैन सिंह, हीर सिंह, महेन्द्र सिंह पुत्र शिवदान सिंह व श्रीमती नख्ता पत्नी शिवदान सिंह का भी आपसी सहमति से बंटवारा कर उन्हें अपने हक की भूमि का असली मालिकाना हक प्रदान कर राहत दी।

     शिविर में भू-अभिलेख निरीक्षक विक्रम सिंह सोढा एवं पटवारी कनोई भंवर सिंह ने राज्य सरकार की मंशा  के अनुरूप कार्य करते हुए इन सभी खातेदारों के सहमति बंटवारें का प्रकरण शिविर में तैयार किया। तहसीलदार कालूराम ने इन सभी खातेदारोे को सहमति बंटवारा पत्र. प्रदान किये तो उनके चेहरों पर खुशी छा गई एवं सभी खातेदारों ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री जी एवं राजस्व प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शिविर की बदौलत आज उन्हें इतनी बडी राहत मिली वही भूमि के विवाद से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा मिल गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.