उदयपुर में होगा 12 जुलाई को भव्य विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं IAS/RAS मार्गदर्शन सेमिनार 

( 569 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Jul, 26 16:07

तीन सत्रों में होगा आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों, प्रशासनिक सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों का होगा सम्मान, साथ ही सिविल सेवा मार्गदर्शन सेमिनार

उदयपुर में होगा 12 जुलाई को भव्य विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं IAS/RAS मार्गदर्शन सेमिनार 

उदयपुर। विप्र फाउंडेशन, शिक्षा,रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ, जोन 1A उदयपुर के तत्वावधान में आगामी 12 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रताप गौरव केंद्र, टाइगर हिल्स, बड़गांव, उदयपुर में प्रातः 9 बजे से भव्य विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं आई ए एस,आर ए एस परीक्षा के प्रतिभागियों को चयनित अभ्यर्थियों एवं परीक्षा विशेषग्यो द्वारा मार्गदर्शन उपलब्ध के कराया जाएगा। आज एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विप्र फाउंडेशन जोन 1 ए के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि 
इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यनारायण श्रीमाली होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय संरक्षक श्री धर्मनारायण जोशी करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम सिखवाल एवं शिक्षाविद् श्री आर. एस. व्यास अति विशिष्ट अतिथि तथा प्रमुख राष्ट्रीय महामंत्री श्री के. के. शर्मा व राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रमोद पालीवाल, श्री सतीश शर्मा (क्षेत्रीय अध्यक्ष, राजस्थान) विशेष अतिथि होंगे तथा तथा सभी विप्र समाज के प्रमुख,राजकीय उच्च सेवाओं के अधिकारी, विद्यार्थियों के अभिभावक,विप्र फाउंडेशन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विप्र समाज के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। डॉ. एच. आर. दवे, प्रदेश संयोजक, विप्र शिक्षा रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि
कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्रों में किया जाएगा।
प्रथम सत्र में विप्र समाज की उन प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने 10वीं-12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही खेलकूद, कला, संस्कृति, विशिष्ट समाजसेवा, नवीन सेवाओं में चयनित राजकीय कर्मियों एवं उच्च सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
द्वितीय सत्र में आई ए एस, आर ए एस में नव चयनित प्रतिभाओं का विशेष सम्मान किया जाएगा।
तृतीय सत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं विशेषकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों हेतु एक मार्गदर्शन सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञों एवं सफल अभ्यर्थियों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी एवं अनुभव साझा किए जाएंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा उचित मार्गदर्शन प्रदान करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु एक सुस्पष्ट रोडमैप तैयार करवाना है। श्री पंकज शर्मा ने समाज के सभी बंधुओं, अभिभावकों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
इस कार्यक्रम मे  राजेश पालीवाल,नीरज नागदा,लोकेश पालीवाल, हरीश शर्मा,गोपाल मेहता मेनारिया,डॉ.मनीष तिवारी,दिनेश शुक्ला, डॉ. मनीष श्रीमाली, मधुसूदन पालीवाल, पुष्कर राज आमेटा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.