संस्कृत महाविद्यालय में “संस्कृत भाषा भवन”  का वैदिक विधि-विधान से शिलान्यास

( 348 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Jul, 26 16:07

संस्कृत महाविद्यालय में “संस्कृत भाषा भवन”  का वैदिक विधि-विधान से शिलान्यास

श्रीगंगानगर। मोहनपुरा रोड स्थित श्रीधर्म संघ संस्कृति महाविद्यालय में विधायक निधि से निर्मित होने वाले “संस्कृत भाषा भवन” का शिलान्यास समारोह श्रद्धा एवं वैदिक परंपरा के अनुरूप सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक के प्रतिनिधि के रूप में उनके भाई श्री मधुसूदन बिहानी उपस्थित रहे। उन्होंने आचार्यों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन सम्पन्न कर संस्कृत भाषा भवन का विधिवत् शिलान्यास किया।
          इस शुभ अवसर पर ब्रह्मचारी कल्याण स्वरूप जी महाराज, संत मेवा दास जी, श्री निशांत पारिख, श्री भीम शर्मा, श्री राकेश मितवा, श्री मनोज साहूवाला, श्री प्रवीण जी, श्री विशाल शर्मा, श्री जयनारायण सहित अनेक गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी, शिक्षाविद् एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
           समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं विद्वानों ने विधायक निधि से संस्कृत भाषा भवन के निर्माण की सराहना करते हुए इसे संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति एवं वैदिक शिक्षा के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल बताया। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह भवन भविष्य में संस्कृत अध्ययन, शोध एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र सिद्ध होगा तथा विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.